Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Commercial Activity: नोएडा सेक्टर-51 में वाणिज्यिक गतिविधियों पर RWA नाराज, प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

Commercial Activity: नोएडा सेक्टर-51 में वाणिज्यिक गतिविधियों पर RWA नाराज, प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

नोएडा। सेक्टर-51 में बढ़ती वाणिज्यिक गतिविधियों और रेहड़ी-पटरी वालों के जमावड़े को लेकर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर के प्रमुख प्रवेश द्वारों के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए ने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।

आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर-51 नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के अंतर्गत आता है। उनके अनुसार सेक्टर के सी, डी, ई और एफ ब्लॉक के आसपास स्थित प्रवेश द्वारों पर लगातार वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर रेहड़ी-पटरी वालों का जमावड़ा भी लगा रहता है।

आरडब्ल्यूए का कहना है कि प्रवेश द्वारों के आसपास इस तरह की गतिविधियों के बढ़ने से सेक्टर में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार लोगों को सेक्टर से बाहर निकलने और बाहर से सेक्टर के भीतर आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

संजीव कुमार ने बताया कि इस समस्या के संबंध में नोएडा प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। आरडब्ल्यूए की ओर से अधिकारियों के समक्ष सेक्टर में हो रही वाणिज्यिक गतिविधियों और रेहड़ी-पटरी के जमावड़े की समस्या उठाई गई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हो पाया है।

आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के सीईओ से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि सेक्टर के प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों को अनधिकृत वाणिज्यिक गतिविधियों से मुक्त कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों की आवाजाही सुचारु हो सके और सेक्टर में रहने वाले निवासियों को राहत मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें