Noida Crime: नोएडा में किराना स्टोर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में किराना स्टोर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मोरना गांव स्थित किराना स्टोर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, अवैध हथियार और चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके और चोरी के सामान को ठिकाने लगाने से जुड़ी जानकारी भी मिली है।

एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी अनिल कुमार महतो ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि गांव में उनका शिवांश जनरल स्टोर है। 2 अक्टूबर की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से रिफाइंड तेल की तीन पेटियां, 15 किलो तेल का एक टीन, चोकोपिक के 10 पैकेट, सिगरेट के 20 पैकेट, एक घरेलू गैस सिलेंडर और गल्ले में रखे करीब 2 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

शिकायत के आधार पर सेक्टर-24 थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम चार आरोपियों को सिटी सेंटर से सेक्टर-12/22 की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के अररिया जिले के रानीगंज निवासी सत्यम कुमार, मिर्जापुर के कीलापुर गांव निवासी विकास, शाहजहांपुर के हैतमपुर गांव निवासी अमन जाटव और गाजीपुर के मोहमदा गांव निवासी कृष्णा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी वर्तमान में नोएडा के मामूरा गांव, सेक्टर-66 में किराये पर रह रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दुकान से चोरी किया गया सामान, एक गैस सिलेंडर, दो मुहर, दो चेक बुक, एक घड़ी, एक क्रेडिट कार्ड और एक सीसीटीवी कैमरा बरामद किया गया। इसके अलावा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और दो चाकू भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सत्यम कुमार गिरोह का कथित लीडर है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य लोहे के सब्बल की मदद से बंद मकान या दुकानों के ताले और शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मोरना गांव स्थित किराना स्टोर में चोरी करने के बाद आरोपियों ने चोरी का सामान सेक्टर-33ए में नाले के पास छिपाकर रखा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए सामान को एक साथ बेचने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके आसपास के गांवों में घूमकर बेचते थे। कुछ सामान मजदूरों को भी बेचे जाने की बात सामने आई है। सामान की बिक्री से मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह की अन्य गतिविधियों और संभावित चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामद सामान और औजारों के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img