उत्तर प्रदेश : बरसाना में ‘श्री गिरधरलाल ब्याहुला उत्सव’ का भव्य शुभारंभ, राधा रानी के जयकारों और भक्ति रस में डूबी माता जी गौशाला

Mathura News : मथुरा में ब्रज की पावन धरा बरसाना में भक्ति और आनंद का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बरसाना स्थित माता जी गौशाला के विशाल परिसर में ‘श्री गिरधरलाल जी का ब्याहुला उत्सव’ अत्यंत भव्यता के साथ शुरू हुआ। राधा रानी के गगनभेदी जयकारों और संतों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया है।
देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु इस अलौकिक विवाह उत्सव का साक्षी बनने के लिए बरसाना में डेरा डाले हुए हैं। संतों का सानिध्य और दीप प्रज्वलन उत्सव का विधिवत शुभारंभ मान मंदिर के संस्थापक और सुप्रसिद्ध संत रमेश बाबा महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसाना श्रीजी की कृपा की खान है और यहाँ गिरधरलाल का ब्याहुला उत्सव होना ब्रज के लिए महान गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सभी भक्तों को लाड़ली जी का आशीर्वाद प्रदान किया।
इंद्रेश उपाध्याय की वाणी से बरसा भक्ति रस प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता इंद्रेश उपाध्याय महाराज के मुखारविंद से ठाकुर जी के विविध उत्सवों और लीलाओं का वर्णन सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। प्रथम दिवस पर निकुंज से अष्टसहचरी वृंद एवं श्रीजी के प्राकट्य की लीला का मंचन किया गया।





