Chandigarh : आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Chandigarh : आम आदमी पार्टी (आप ) के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात की और 10 अक्टूबर की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस घटना में दिल्ली पुलिस के जवान जूते पहनकर और बिना सिर ढके गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसे थे। इसे सिख धार्मिक संस्थाओं की पवित्रता का बड़ा उल्लंघन बताते हुए, विधायकों ने जत्थेदार साहिब से अमित शाह को बुलाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की।

आप विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की दर्दनाक यादों को ताजा करते हुए जोर देकर कहा कि सिख समुदाय उस काले अध्याय को नहीं भूला है और दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसने की घटना को कभी नहीं भूलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी ) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए आप विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह घटना बहुत बुरी है और इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरा ठेस पहुंची है।

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा, “गुरुद्वारे पारंपरिक रूप से शरण की जगह रहे हैं, जहां लोग शरण, शांति और लंगर छकने के लिए आते हैं। पुलिस जिन विद्यार्थियों का पीछा कर रही थी, वे गुरुद्वारा साहिब के परिसर में दाखिल हुए थे, लेकिन इससे पुलिस वालों को पवित्र परिसर में नंगे सिर और नंगे पैर घुसने का कोई अधिकार नहीं मिल जाता। केंद्र सरकार को सिखों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और हमारे प्रतिनिधिमंडल द्वारा जत्थेदार साहिब को दिए गए ज्ञापन पर बनती कार्रवाई करनी चाहिए।”

आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने 10 अक्टूबर को सिख समुदाय के लिए काला दिन बताते हुए कहा, “गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की पवित्रता का उल्लंघन किया गया है। सिख समुदाय 1984 में अपने धार्मिक स्थलों पर हुए हमलों को नहीं भूला है और वह इस घटना को भी नहीं भूलेगा।”

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी ) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप और एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है। हरसिमरत कौर बादल का सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें इस घटना की निंदा की गई थी, उसे भी डिलीट कर दिया गया। जत्थेदार साहिब को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुलाकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सिख समुदाय इस मामले में ठोस जवाब के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ देख रहा है।”

आप विधायक जीवन जोत कौर ने कहा कि इस घटना ने सिख समुदाय के पुराने दर्दनाक जख्मों को फिर से हरा कर दिया है और भाजपा का सिख-विरोधी और पंजाब-विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है।

विधायक जीवन जोत कौर ने कहा, “इस घटना ने सिख समुदाय के दर्दनाक ज़ख्मों को फिर से हरा कर दिया है। भाजपा ने एक बार फिर अपना सिख-विरोधी और पंजाब-विरोधी चरित्र सामने ला दिया है। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने जत्थेदार साहिब से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन दिया है। सिख धार्मिक संस्थाओं की पवित्रता बनाए रखी जानी चाहिए और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को जबावदेह बनाया जाना चाहिए।”

आप विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने कहा कि घटना के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस मुलाजिम नंगे सिर और जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब के परिसर में दाखिल हुए थे।

विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने कहा, “वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पुलिस के लोग नंगे सिर और जूते पहनकर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दाखिल हुए हैं। लोगों को सराय से बाहर निकालना भी उतना ही निंदनीय है। जत्थेदार साहिब को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुलाना चाहिए और इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे धार्मिक स्थलों की पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।”

इस प्रतिनिधिमंडल में आप विधायक जसवीर सिंह गिल, करमवीर सिंह घुम्मण, सरवन सिंह धुन, गुरदीप सिंह रंधावा, दलबीर सिंह टोंग, मनजिंदर सिंह लालपुरा और कुलवंत सिंह पंडोरी भी शामिल थे। इसके अलावा सोनिया मान, जोबनप्रीत सिंह, सरबजोत साबी, गुरइकबाल सिंह महल और आप नेता अंगद सोहल भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

Hot this week

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...

Shraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर...

Topics

CEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बढ़ती तैयारियों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की संवैधानिक स्थिति और विधिक प्रक्रि...

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का डंका बजाने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले बहुचर्चित लाइव कॉन्सर्ट के संबंध में एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से 30 अक्...

Voter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में बड़े पैमाने पर हुई कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के मामले में निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी दंडात्मक कार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img