Delhi Police ASP: दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले गए चोर

Delhi Police ASP: दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले गए चोर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस अधीक्षक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 28 हजार रुपये की नकदी के साथ लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।

इमलिया गांव निवासी यतेंद्र नागर ने बताया कि उनके चचेरे भाई अजब सिंह दिल्ली पुलिस में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं। गांव में उनका एक मकान है। कुछ दिन पहले अजब सिंह परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। इसी दौरान मकान बंद था।

शनिवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने पहले मकान का ताला तोड़ा और इसके बाद अंदर दाखिल होकर कमरों में रखे सामान को खंगाला। आरोप है कि चोर घर से करीब 28 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कुछ कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।

परिवार के सदस्य जब वापस मकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और ताले टूटे मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img