Noida Event: जन्मदिन पर विशेष बच्चों ने हाथों से बनाए तोहफे देकर केंद्रीय मंत्री का दिल जीता

 Noida Event: जन्मदिन पर विशेष बच्चों ने हाथों से बनाए तोहफे देकर केंद्रीय मंत्री का दिल जीता

नोएडा। सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बीएल वर्मा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए विशेष उपहार मंत्री को भेंट किए।

बच्चों ने मंत्री को लिपपैन आर्ट, हाथ से तैयार किए गए सुंदर फूल, हैंडवॉश और एक विशेष मैगजीन भेंट की। बच्चों द्वारा तैयार किए गए इन उपहारों में उनकी रचनात्मकता, मेहनत और आत्मविश्वास साफ नजर आया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक और फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रही।

फाउंडेशन की टीम और डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि बीएल वर्मा का दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन से सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों को नई दिशा मिलती है।

मंत्री बीएल वर्मा ने सभी बच्चों से मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों की पीठ थपथपाई और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बीएल वर्मा ने बच्चों की मेहनत की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भावुक और गर्व से भरा माहौल रहा। फाउंडेशन की टीम के अनुसार, मंत्री ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया और उनके साथ भोजन भी किया।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img