Bulandshahar : बुलंदशहर में सपा का दलित समाज सम्मेलन, रामजी लाल सुमन बोले बूथ स्तर पर संगठन को करें मजबूत

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में दलित समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की और संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए रामजी लाल सुमन ने कहा कि दलित समाज की भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा और आगामी दो हजार सत्ताईस के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दलित समाज की भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने बताया कि पंद्रह नवंबर को आगरा में दलित समाज का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img