बिजली कटौती शुरू, लोगों का हाल बेहाल

अमर सैनी

नोएडा। तापमान बढ़ते ही नोएडा के दो दर्जन से ज्यादा सेक्टर में लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वही कई सेक्टरों व कस्बों में लो वोल्टेज की समस्या भी सामने आई है। हर रोज चार से पांच स्थानों पर लोकल फॉल्ट और ब्रेक डाउन होने से उपभोक्ताओं को तपती गर्मी में बिजली कटौती की मार सहनी पड़ रही है।
गौतम बुद्ध नगर के विद्युत निगम ने गर्मी शुरू होने से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया था। तापमान बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी तो कटौती शुरू हो गई। ऐसे में भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का रहना मुश्किल हो गया। जिले में बिजली की मांग मौजूदा समय में 2300 मेगावाट पार कर गई है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सेक्टर-105 में भूमिगत लाइन में फॉल्ट होने से सेक्टर की सप्लाई मंगलवार को बाधित हो गई। वहीं, सेक्टर-27 में भी बिजली लाइन में दिक्कतें आने से आपूर्ति बाधित हुई।
सेक्टर-37 में भी बिजली लाइन में फॉल्ट होने से दिक्कतें आई। सेक्टर-27 निवासी तीरथ अवाना बताते हैं कि सप्ताह भर से बिजली के आने और जाने का समय निर्धारित नहीं है। मंगलवार को कई घंटे तक कटौती हुई। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती के साथ ही वोल्टेज की भी समस्या है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-5, 7, 11, 12, 15, 19, 22, 27, 34, 37, 44, 45, 49, 51, 55, 105 व 104, भंगेल, सलारपुर, गेझा, होशियारपुर, मोरना, सोरखा, सरफाबाद, नया बांस, हरौला समेत गांवों व सेक्टरों में लोकल फॉल्ट और सब स्टेशन पर ब्रेक डाउन होने से बिजली गुल हो रही है। बिजली की कटौती से यहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिजली कटौती को रोका जाए।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img