उत्तर प्रदेश : लंबित पड़ी मांगों को लेकर बुलंदशहर में सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) बुलंदशहर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भत्ता बढ़ने और लंबित पड़ी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एंप्लाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव सावित्री चौधरी के नेतृत्व में नगर के मलका पार्क से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जमकर नारेबाजी की।

क्या है पूरा मामला

प्रदर्शनकार्यों के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने उनसे वार्ता की। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव सावित्री चौधरी ने कहा कि सांसदों के वेतन भत्ते पेंशन में भारी बढ़ोतरी हो गई है। जबकि मेहनतकश कार्य करने वाली आंगनबाड़ियों की अनदेखी हो रही है। जिला महासचिव अलका त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जगह-जगह धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, सरिता त्यागी,कुसुम गौतम, कमलेश शर्मा, ममता, पूनम आदि रही।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img