AIIMS Research Day 2026: एम्स में रिसर्च और नवाचार का महोत्सव, देश-विदेश के विशेषज्ञ होंगे शामिल

AIIMS Research Day 2026: एम्स में रिसर्च और नवाचार का महोत्सव, देश-विदेश के विशेषज्ञ होंगे शामिल

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली अपने डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर 29 और 30 जनवरी को 5वें वार्षिक एम्स रिसर्च डे का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम चिकित्सा अनुसंधान, नवाचार और उत्कृष्टता को समर्पित रहेगा और इसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शोधकर्ता और चिकित्सक भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य एम्स में किए जा रहे अत्याधुनिक शोध कार्यों को साझा मंच पर प्रस्तुत करना और युवा शोधकर्ताओं को अनुसंधान के लिए प्रेरित करना है।

इस रिसर्च डे में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. शलेंदर भसीन और भारतीय राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन कीनोट संबोधन देंगे। उनके व्याख्यान चिकित्सा अनुसंधान की वर्तमान दिशा, भविष्य की चुनौतियां और नवाचार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ पैनल चर्चाएं, शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां, नवाचार आधारित सत्र और उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

एम्स के चिकित्सक, वैज्ञानिक, शोधार्थी और छात्र अपने अनुसंधान कार्यों को साझा करेंगे और बहु-विषयक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। एम्स प्रशासन ने कहा है कि यह आयोजन संस्थान की उस सोच को प्रतिबिंबित करता है जिसमें इलाज के साथ-साथ अनुसंधान को समान महत्व दिया जाता है। रिसर्च डे शोध को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रखता, बल्कि इसके लाभ समाज और मरीजों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img