उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गढ़ पालिका अध्यक्ष ने सपा सांसद का पुतला दहन किया, जमकर नारेबाजी की

Hapur News : गढ़मक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ पालिका परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

बयान का कड़ा विरोध किया
दरअसल, पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने इस दौरान बताया कि विरोध का कारण सपा सांसद का महाराणा सांगा पर दिया गया विवादित बयान है। रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा को गद्दार कहा है, जबकि वह गद्दार नहीं थे। वह देशभक्त थे और 8 घाव होने के बाद भी उन्होंने बाबर को छठी का दूध याद दिला दिया था, जिसे वो गद्दार कह रहे थे, वो ये कह रहे थे कि राणा सांगा गए थे, जबकि ऐसा नहीं है ये कहानी मंडी गई है। पालिका चेयरमैन बजरंगी ने इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि महाराणा सांगा हिंदू हृदय सम्राट थे। खानवा के युद्ध में उन्होंने बाबर की सेना को बुरी तरह पराजित किया था। बाबर को अपनी हार साफ दिखाई दे रही थी।

ये रहे मौजूद
प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में रमन शर्मा, सतीश सैनी, रामपाल सिंह, कुंवरपाल और प्रवेश कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img