Delhi Flood: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण

Delhi Flood: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दोपहर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शिविर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ भोजन कर राहत शिविर में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता को परखा। इसके अलावा रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे जाकर डूबी हुई झुग्गी बस्तियों का भी मुआयना किया।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और पिछला रिकॉर्ड टूटने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पानी का बहाव लगातार आगे बढ़ रहा है और कहीं कोई रुकावट नहीं है। शहरी इलाकों में पानी न पहुंचे इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा चुके हैं। बाढ़ प्रभावितों के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं, जिनमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि जहां भी कमियां दिखीं, उन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर मदद की पेशकश की है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है और हम सब मिलकर इस आपदा का डटकर सामना करेंगे।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img