नई दिल्ली: वर्तमान स्वास्थ्य ढांचे संग एकीकृत होगी आयुष चिकित्सा प्रणाली

नई दिल्ली, 2 सितंबर : आयुष चिकित्सा प्रणालियों को देश के स्वास्थ्य सेवा ढांचे का अभिन्न अंग बनाने और इसकी गुणवत्ता व क्षमता में इजाफा करने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) दिल्ली में मंगलवार से दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव करेंगे।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर मजबूत और महत्वपूर्ण रूप से विस्तारित करना है, जिससे आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी प्रणालियों को एकीकृत करके समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस दौरान आयुर्वेद, अनुसंधान, स्वास्थ्य नीति और डिजिटल शासन के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता वाले प्रख्यात विशेषज्ञ और पैनलिस्ट ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण’ विषय पर चर्चा करेंगे। विशेषज्ञों की सूची में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल, आयुर्वेदाचार्य जे.एल.एन शास्त्री, आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक डॉ. वी. एम. कटोच और प्रो. भूषण पटवर्धन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img