Sundar Nagri Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट में बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवार को घर से निकाला, सुंदर नगरी में रोड जाम

Sundar Nagri Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट में बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवार को घर से निकाला, सुंदर नगरी में रोड जाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी क्षेत्र की सुंदर नगरी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। कुछ दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे में दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई थी। मृतक बच्चों का परिवार उसी गोदाम के ऊपर पहली मंजिल पर रहता था। परिजनों का कहना है कि आज मकान मालिक ने पुलिस की मिलीभगत से जबरन उनका घर खाली करा दिया और उनका सामान बाहर फेंक दिया गया। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुंदर नगरी में रोड जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले इसी मकान में अवैध रूप से सिलेंडर रिपेयरिंग का कारोबार चलाया जा रहा था। इसी लापरवाही के चलते कुछ दिन पहले सिलेंडर फट गया और उनके दो मासूम बच्चे इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे के बावजूद मकान मालिक और पुलिस ने उन पर दबाव बनाया और अब घर से निकालकर उन्हें बेघर कर दिया।
मृतक बच्चों के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से मिलकर उन्हें न्याय से वंचित करने की साजिश की है।

परिवार ने कहा कि यह न केवल अमानवीय है बल्कि पीड़ितों के साथ खुला अन्याय है। उनका कहना है कि प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह पीड़ितों को सहारा दे, लेकिन इसके उलट पुलिस और मकान मालिक ने मिलकर उन्हें और परेशान कर दिया। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, साथ ही उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोग प्रशासन के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img