Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Double Murder: बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद पति ने पत्नी और सास की कैंची गोदकर हत्या, बच्चों के सामने वारदात से दहशत

Delhi Double Murder: बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद पति ने पत्नी और सास की कैंची गोदकर हत्या, बच्चों के सामने वारदात से दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के के एन काटजू मार्ग इलाके में हुई एक दर्दनाक वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बर्थडे पार्टी में गिफ्ट को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पति योगेश सहगल ने अपनी पत्नी और सास की बच्चों के सामने कैंची से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रिया सहगल और उनकी मां 63 वर्षीय कुसुम सिन्हा के रूप में हुई है। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में एक कमरे से बरामद किए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

घटना की जानकारी पुलिस को प्रिया के भाई हिमालय ने दी थी। उन्होंने बताया कि लगातार फोन नहीं उठाने पर जब वे बहन के घर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और उस पर खून के निशान थे। दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था—बहन और मां खून से लथपथ पड़ी थीं और घर का सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मौके से खून से सनी कैंची बरामद कर ली। परिवार ने बताया कि गुरुवार को प्रिया के बेटे चिराग का जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी के दौरान गिफ्ट्स को लेकर प्रिया और योगेश के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा शांत कराने के लिए मां कुसुम सिन्हा अगले दिन भी बेटी के घर रुकी रहीं। लेकिन शनिवार को इसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया।

परिजनों ने कहा कि वारदात के समय दोनों बच्चे घर पर ही थे और उन्होंने शायद अपनी मां और दादी की हत्या होते हुए देखी। इसके बाद आरोपी एक बच्चे को लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में योगेश बच्चे के साथ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है कि वारदात के बाद उसका क्या प्लान था। परिजनों का कहना है कि अगर मां झगड़ा सुलझाने के लिए बेटी के घर नहीं रुकतीं तो शायद आज जिंदा होतीं। उन्होंने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और बच्चों के बयान से वारदात की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें