Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख का अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख का अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारी चोट लगाते हुए तीन गांजा तस्करों को दबोच लिया है। थाना फेस-2 पुलिस और सीआरटी/स्वॉट-2 टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर निम्मी विहार पोस्टे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कैन्टर गाड़ी सहित 1 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (मेरठ), नीरज वत्स उर्फ नीरू (गुरुग्राम) और हिमांशु जाटव (बिजनौर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के कटक से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर कैन्टर में छिपाकर नोएडा-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। यह गिरोह गांजे को बोरे और पैकेट में छिपाकर लाता था ताकि किसी को शक न हो। आपसी बातचीत के लिए ये लोग ज्यादातर व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस इनके नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश कर रही है। फरार तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस सफलता पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कार्रवाई करने वाली टीम को ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी रोक लगेगी और युवाओं को इस बुराई से बचाने में मदद मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img