उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दबंगों ने दो भाइयों पर किया हमला, रुपये मांगने पर की मारपीट

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर देहपा में एक किराना दुकानदार और उसके भाई पर दबंगों ने हमला कर दिया। शनिवार दोपहर को हुई इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला

घटना का कारण दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक और नमकीन की कीमत मांगना बताया जा रहा है। आरोपियों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर उसके गले से 2500 रुपए छीन लिए। जब दुकानदार के बड़े भाई ने आरोपियों के घर शिकायत करने गए, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमलावरों ने घर पर किया पथराव

आरोप है कि हमलावरों ने दुकानदार के घर पर पथराव भी किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों भाइयों को परिजन अस्पताल ले गए।

पुलिस का बयान 

अधिवक्ता परवेज आलम ने पिलखुवा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जुबेर, शाहनवाज और आस मोहम्मद के रूप में की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img