उत्तर प्रदेश : राधाष्टमी पर अव्यवस्था का बोलबाला, बरसाना में जाली तोड़कर निकले श्रद्धालु, स्कूल का रास्ता बंद होने से छात्र परेशान

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी के पावन पर्व पर लाखों भक्तों के आगमन को लेकर प्रशासन की तैयारियां धराशायी होती नजर आ रही हैं। रूट प्लान में पहले दिन से ही अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं, जिसका खामियाजा न सिर्फ श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है।

श्रद्धालुओं ने तोड़ी जाली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में श्रद्धालु लाडो द्वार के पास लगाई गई जाली को तोड़कर बाहर निकलते दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

स्कूली बच्चों की जान खतरे में

इस अव्यवस्था का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए स्कूल जाने वाले मुख्य रास्ते को बंद कर दिया है। इसके चलते बच्चे स्कूल जाने के लिए बैरिकेड्स के ऊपर से कूदकर या असुरक्षित रास्तों का सहारा ले रहे हैं। यह बच्चों के लिए खतरनाक स्थिति है, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है।

प्रशासन पर उठते सवाल

रूट प्लान की शुरुआती परेशानी, सुरक्षाकर्मियों की गैरमौजूदगी और स्कूली बच्चों की मुश्किलों ने प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। प्रशासन राधाष्टमी के सफल आयोजन का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लाखों भक्तों की भीड़ के बीच इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img