उत्तर प्रदेश : हापुड़ के एक स्कूल में छात्र से मारपीट, तीन शिक्षकों पर आरोप

Hapur News : हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पब्लिक स्कूल में एक छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा 6 के छात्र अंकुश के साथ तीन शिक्षकों ने कथित रूप से मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।

फीस न भरने पर प्रताड़ित करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक ततारपुर निवासी वेद प्रकाश के पुत्र अंकुश के साथ सोमवार को यह घटना हुई। शिक्षिका और दो शिक्षक ने छात्र को एक कमरे में बंद कर मारपीट की। मारपीट के बाद छात्र इतना डर गया कि वह कुछ देर तक बोल भी नहीं पाया। घर पहुंचकर अंकुश ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

परिजनों ने स्कूल में किया विरोध प्रदर्शन

छात्र के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के पिता का आरोप है कि फीस न भरने के कारण शिक्षकों ने उनके बेटे को प्रताड़ित किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुरुवार को पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा के अनुसार, तीनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है और स्कूल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img