Jammu Floods: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से रेल यातायात प्रभावित, 45 ट्रेनें रद्द

Jammu Floods: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से रेल यातायात प्रभावित, 45 ट्रेनें रद्द

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देशभर में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है और पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं से हालात गंभीर बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड का संकट गहरा गया है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिला है। चक्की नदी में आई बाढ़ के चलते जम्मू संभाग में रेल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस कारण उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 45 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 25 से अधिक ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी कि मौजूदा मौसम और खतरे की स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। जम्मू तवी स्टेशन, माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन, पठानकोट स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां से यात्रियों को पूरी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। दिल्ली के लिए हेल्पलाइन नंबर 9717638775 और जम्मू के लिए 7888839911 जारी किया गया है। इसके अलावा रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्री रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और NTES ऐप पर भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

उत्तर भारत में बारिश का असर अब लगातार यात्रा और यातायात पर देखने को मिल रहा है। सड़क मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन और जलभराव के कारण बाधाएं खड़ी हो रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, ऐसे में प्रशासन और यात्रियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img