Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Divyang Camp: कृष्णानगर विधानसभा में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

Divyang Camp: कृष्णानगर विधानसभा में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन कृष्णानगर विधानसभा में किया गया। यह शिविर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा जी के मार्गदर्शन और सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाएं सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ी हुई हैं। यह पहल भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसमें दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान कर उनकी जीवनशैली को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय मंत्रालय के अंतर्गत हो रहा है और इसका मार्गदर्शन सांसद हर्ष मल्होत्रा जी द्वारा किया गया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज जिन उपकरणों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है, वे उपकरण जल्द ही लाभार्थियों को प्रदान किए जाएंगे और इससे उन्हें बड़ी सहूलियत मिलेगी।

शिविर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग, बैसाखी, वॉकर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर और नेत्रहीनों के लिए मोबाइल जैसे उपकरणों हेतु पंजीकरण किया गया। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, चश्मा, कृत्रिम दांत और कान की मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर 400 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने आकर अपना पंजीकरण कराया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिन लाभार्थियों का पंजीकरण हो गया है, उन्हें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर यही उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। यह आयोजन न केवल मोदी जी की जनकल्याण नीति का प्रतीक है बल्कि भाजपा की अंत्योदय भावना का भी परिचायक है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें