Delhi Crime: गाज़ीपुर में मामूली विवाद पर मोमो दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: गाज़ीपुर में मामूली विवाद पर मोमो दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के ग़ाज़ीपुर थाना इलाके की राजबीर कॉलोनी में मोमो के दस रुपये को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि तीन युवकों ने मोमो दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित दुकानदार की पहचान नेपाल मूल के तुल बहादुर निवासी खोड़ा कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद उनकी हालत गंभीर बनी रही और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब दुकानदार तुल बहादुर ने तीनों आरोपियों से मोमो के पैसे मांगे। आरोपियों ने दस और बीस रुपये देने से मना कर दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। बहस के बीच एक युवक ने चाकू निकालकर दुकानदार के सीने पर वार कर दिया। गनीमत यह रही कि चाकू सीने में फंस गया और गहरा नुकसान नहीं पहुंचा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दुकानदार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना गाज़ीपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img