Delhi Triple Murder Case: साउथ दिल्ली में सनसनी, मां-बाप और बड़े बेटे की हत्या, छोटा बेटा फरार

Delhi Triple Murder Case: साउथ दिल्ली में सनसनी, मां-बाप और बड़े बेटे की हत्या, छोटा बेटा फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके के खारक गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मकान संख्या 155 में पिता, मां और उनके बड़े बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि छोटा बेटा घर से गायब है, इसलिए पुलिस को शक फिलहाल उसी पर है।

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि पीसीआर कॉल में “कॉलर ने बताया है कि यहाँ पर एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है, वहां पर खून निकला है, घर पर बहुत सारा, मदद चाहिए। मैदान गढ़ी थाना के पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर पर खून से लथपथ दो शव पड़े हुए थे, और पहली मंजिल पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह ( 50), रजनी ( 45 वर्ष) और रितिक ( 24 ) के रूप में हुई है।
एफएसएल की और क्राइम टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुँच चुकी है, जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिवार का चौथा सदस्य, सिद्धार्थ ( 23 ) घर से लापता है, वह मृतक दंपत्ति का छोटा बेटा है। पता चला कि सिद्धार्थ का मानसिक उपचार चल रहा था।

इस वारदात के बारे में पड़ोसियों को भी पूरी बात का नहीं पता चला। जब पुलिस टीम पहुंची तो उन्हें भी पूरी तरीके से जानकारी मिली कि घर के अंदर तीन लोगों की हत्या हो गई है। प्रधान के अनुसार जो छोटा लड़का फरार है वह शराब पूरा पिता था और अक्सर लड़ाई झगड़ा घर में होता था। जिसके कारण लग रहा है उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस को मौके से यह भी पता चला है, कि छोटे बेटे ने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह यहाँ नहीं रहेगा। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है, फिंगर प्रिंट इत्यादि लिए जा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img