Thama Teaser: आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर लव स्टोरी, मलाइका का डांस नंबर और पंचायत के प्रहलाद चा की झलक

Thama Teaser:  मैडॉक फिल्म्स की नई फिल्म ‘थामा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी के साथ हॉरर और एक्शन का तड़का है। मलाइका अरोड़ा का डांस नंबर और पंचायत फेम फैसल मलिक की झलक ने टीजर को और खास बना दिया है।

Thama Teaser हुआ रिलीज

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म खास इसलिए है क्योंकि यह यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इसमें लीड रोल निभा रहे हैं।

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films

Thama Teaser:  रोमांस और हॉरर का नया मिक्स

टीजर की शुरुआत जंगल के खूबसूरत दृश्यों से होती है, जहां आयुष्मान और रश्मिका की लव स्टोरी दिखाई देती है। सवाल पूछा जाता है –

“रह पाओगी मेरे बिना 100 साल तक?”
जवाब मिलता है –
“100 साल तो क्या, एक पल भी नहीं।”

लेकिन कहानी यहीं तक सीमित नहीं रहती। रोमांस के बीच हॉरर और खूनी खेल शुरू हो जाता है। जंगल में जानवरों के साथ आयुष्मान की भिड़ंत इस फिल्म को और थ्रिलिंग बना देती है।

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films

Thama Teaser:  मलाइका अरोड़ा का डांस और पंचायत के प्रहलाद चा

टीजर में मलाइका अरोड़ा के डांस की झलक भी देखने को मिली है, यानी फिल्म में उनका आइटम नंबर शामिल है। इसके अलावा पंचायत फेम प्रहलाद चा (फैसल मलिक) भी फिल्म में नजर आएंगे। साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films

Thama Teaser:  घंटेभर में 7 लाख व्यूज

‘थामा’ के टीजर को रिलीज़ के सिर्फ एक घंटे में 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – “मैडॉक एक और ब्लॉकबस्टर देने जा रहा है।” वहीं दूसरे ने कहा – “करीब दो साल बाद आयुष्मान को थिएटर्स में देखने का इंतजार है।”

दिवाली पर रिलीज होगी ‘थामा’

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदर ने किया है और इसे इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

‘थामा’ सिर्फ एक हॉरर-कॉमेडी नहीं बल्कि लव स्टोरी, हॉरर और एक्शन का कॉम्बिनेशन है। आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी, मलाइका का डांस नंबर और पंचायत फेम फैसल मलिक की एंट्री ने इसे और खास बना दिया है।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img