Greater Noida: शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने मानसिक तनाव के चलते हॉस्टल में खत्म की अपनी जीवन लीला

Greater Noida: शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने मानसिक तनाव के चलते हॉस्टल में खत्म की अपनी जीवन लीला

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीटेक के छात्र शिवम डे ने मानसिक तनाव और दबाव के चलते नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल के कमरे में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 15 अगस्त की रात हुई। पुलिस को सूचना निजी अस्पताल से मिली, जिसके बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इस नोट में शिवम ने लिखा कि “यह दुनिया मेरे लिए नहीं है। मैं किसी काम का नहीं हूं। माफ करना बाबा और मां, मैं आपके ओल्ड ऐज में आपकी मदद नहीं कर पाया। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए।” सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा कि वह तनाव और दबाव को और झेल नहीं पा रहे थे और यह निर्णय उनका व्यक्तिगत है, इसमें किसी और का हाथ नहीं है।

छात्र के पिता का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस मामले में संवेदनशील होना चाहिए था। अगर शिवम लंबे समय से कॉलेज नहीं जा रहा था, तो यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी थी कि वह घर या लोकल गार्डियन को सूचित करे। परिजनों का आरोप है कि समय रहते जानकारी दी जाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 वर्षीय शिवम डे हॉस्टल में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img