Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Cyber Fraud: नोएडा में साइबर ठगों ने महिला से 87 लाख की ठगी, शेयर ट्रेडिंग का दिया झांसा

Noida Cyber Fraud: नोएडा में साइबर ठगों ने महिला से 87 लाख की ठगी, शेयर ट्रेडिंग का दिया झांसा

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश की आईएसओ सर्टिफाइड कमिश्नरी नोएडा में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य का सबसे आधुनिक शहर अब शातिर साइबर अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-23 से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक महिला को शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 87 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया।

पुलिस के अनुसार महिला को फोन और ऑनलाइन माध्यम से यह झांसा दिया गया कि यदि वह शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेगी तो कम समय में बड़े मुनाफे कमा सकती है। भरोसा दिलाने के बाद आरोपियों ने महिला से धीरे-धीरे रकम ट्रांसफर कराई और देखते ही देखते ठगी की राशि 87 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब महिला को मुनाफा नहीं मिला और उसका संपर्क ठगों से टूट गया तो उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की।

पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि खातों और ट्रांजेक्शनों की पूरी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि रकम किन खातों में गई और इसके पीछे कौन सा गैंग सक्रिय है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें