उत्तर प्रदेश, नोएडा: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी महिला, थाने पहुंचे लोग

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के लोग इन दिनों लिफ्ट की बार-बार खराबी से परेशान हैं। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यहां रोजाना कोई न कोई लिफ्ट में फंस जाता है, लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस टीम इसकी गंभीरता को नजरअंदाज कर रही है।

ताजा मामला डी टावर का है। यहां काम करने वाली एक मेड नीचे जा रही थी, तभी 13वें फ्लोर पर अचानक लिफ्ट रुक गई। मेड करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। बाद में निवासियों ने दूसरी सोसाइटी के लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाकर दरवाजा खुलवाया और महिला को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा।
पहले भी हो चुकी बड़ी घटना
निवासियों ने बताया कि इससे पहले भी सोसाइटी में लिफ्ट फ्री फॉल होकर नीचे गिर चुकी है। हालांकि उस समय भी किसी तरह से बड़ा हादसा टल गया था। इसके बावजूद मेंटेनेंस टीम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

थाने में की लिखित शिकायत
घटनाओं से परेशान होकर रात में कई निवासी थाने पहुंच गए। उन्होंने बिल्डर और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस केवल शिकायत लेती है, मुकदमा दर्ज नहीं करती।

निवासियों ने दी चेतावनी
निवासियों का कहना है कि लिफ्ट की खराबी से रोजाना उनकी जान खतरे में रहती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img