Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
थाना फेस-2 पुलिस की चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात एक शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना फेस-2 पुलिस की चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात एक शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया। घटना सेक्टर-92 चौराहे की है। यहां पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय बाइक को तेज कर एनएसईजेड की ओर भगा दिया।

बाइक सवार की हरकत संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया। करीब 600 मीटर तक पुलिस टीम ने बदमाश को दौड़ाया। आरोपी बाइक को ग्रीन बेल्ट के पास बने नाले की ओर ले गया। इसी दौरान सामने से एक और पुलिस टीम आ गई। खुद को चारों ओर से घिरता देख बदमाश ने भागने की कोशिश की और अचानक बाइक गिराकर पैदल भागने लगा।

पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को चकमा देकर बच निकलना आसान नहीं था। जब बदमाश ने खुद को घिरा पाया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली तो पुलिस को नहीं लगी, लेकिन खतरे को देखते हुए टीम ने पहले चेतावनी दी और जब आरोपी नहीं माना तो जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

बरामद सामान
पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू उर्फ पगला के रूप में हुई, जो ग्राम गेझा थाना फेस-2 का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 27 साल बताई गई है। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और 4 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि यह मोबाइल फोन राह चलते लोगों से छीने गए थे।

9 मुकदमों में वांछित
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनू उर्फ पगला पहले से ही शातिर अपराधी है। उस पर अब तक 9 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। यह लूट, चोरी और राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने जैसी वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोनू का आपराधिक रिकॉर्ड अन्य जिलों और राज्यों को भी भेजा जा रहा है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वह किन वारदातों में और शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्सर गैंग के साथ मिलकर वारदात करता था, इसलिए अब उसके साथियों की तलाश भी की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें