उत्तर प्रदेश, नोएडा: डीजल उधार न देने पर सेल्समैन को पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट की गई। ट्रैक्टर चालक ने उधार डीजल नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बील अकबरपुर गांव के एक पेट्रोल पंप पर कुंवरपाल कुशवाहा सेल्समैन है। कुंवरपाल ने बताया कि शुक्रवार को फूलपुर गांव का रहने वाला ओमेंद्र ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप पर आया था। ओमेंद्र ने टैक्टर में उधार में डीजल डालने के लिए कहा। कुंवरपाल ने बिना रुपये लिए डीजल डालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ओमेंद्र ने कुंवरपाल के साथ मारपीट की।

आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img