उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और फरसे चले

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सुहेड़ी मोमदीनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लोहे के फरसे और लाठी-डंडों से हमले में एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित विजयपाल ने पुलिस को बताया कि लगभग 40 वर्ष पहले उनके भाइयों के बीच पैतृक जमीन का बंटवारा हो गया था। उनका आरोप है कि उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके भाई से उनकी जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। शुक्रवार रात आरोपी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करने लगा। जब विजयपाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। इस हमले में विजयपाल और उनके बेटे नरेंद्र घायल हो गए। नरेंद्र को गंभीर चोटें आईं हैं।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जगदीश, विकास उर्फ प्रधान, रामोतार, राघवेंद्र और सुनीता समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img