उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में गंदगी फैलाने वालों पर 1.30 लाख रुपये जुर्माना

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग करता है। शहर में प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित करने एवं सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। प्राधिकरण सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम और गंदगी न फैलाने के लिए अभियान चलाता है।
गुरुवार को नोएडा के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। सेक्टर-32 लॉजिक्स मॉल के बाहर वेंडिंग जोन में कई दुकानदार सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाए गए। कुछ दुकानदारों द्वारा गंदगी भी फैलाई जा रही थी। इन दुकानदारों पर कुल 30,000 रुपये का चालान किया गया। छलेरा गांव के निरीक्षण में भी दुकानदार सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करते और अनाधिकृत रूप से खुले में कचरा फेंकते पाए गए। यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों और खुले में कचरा फेंकने वालों पर कुल 50,000 रुपये का चालान किया गया। सेक्टर-94 कैपिटल सिटी में CAD Tech Bar, Craft Kitchen & Brewery पर 50,000 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस रेस्टोरेंट द्वारा अपने कचरे को सही तरह से अलग नहीं किया जा रहा था। कूड़ा संग्रहण करने वाली एजेंसी को मिश्रित कचरा दिया जा रहा था। गीले कचरे के निस्तारण के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं था। बल्क वेस्ट जनरेटर के दायित्वों का निर्वहन न करने और कूड़े को अलग न करने के कारण यह आर्थिक दंड लगाया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img