उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा गोलचक्कर से अट्‌टा पीर तक रोड होगी री-डिजाइन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने सोमवार को डीएससी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास रजनीगंधा चौराहे की तरफ सड़क किनारे पानी भरा हुआ है। यहां पर सर्विस रोड ऊंची और मुख्य सड़क नीची है। इसके आगे सीईओ ने देखा कि फुटपाथ काफी कम हिस्से में बने हैं। जिस जगह बने हैं वह भी टूटी-फूट हालत में हैं। इसी तरह रजनीगंधा चौराहे से गोलचक्कर की तरफ जाते समय सेक्टर-16 कार बाजार वाले कट पर भी यातायात प्रभावित हो रहा था।

जेपी गोलचक्कर का आकार होगा छोटा
सीईओ ने सेक्टर-98 स्काई मार्क के पास स्थित सेक्टर-104 हाजीपुर लालबत्ती, लालबत्ती से लगे अंडरपास के अलावा सेक्टर-128 जेपी गोलचक्कर का भी निरीक्षण किया। इस हिस्से को री-डिजाइन करने के निर्देश सीईओ ने दिए। यहां पर सुबह-शाम लंबे जाम में वाहन चालक फंसते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जेपी गोलचक्कर का आकार छोटा किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img