Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कार के अंदर मिली 2 लाश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कार के अंदर मिली 2 लाश
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -गाड़ी सेंट्रल लॉक थी, AC ऑन था; दम घुटने से मौत की आशंका

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में कार के अंदर 2 लाशें मिलीं। एक की बॉडी अगली और दूसरे की पिछली सीट पर पड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार में 2 लोगों को देखा। उनमें कोई हलचल नहीं हो रही थी। आवाज देने पर भी कोई रिस्पांस नहीं आया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। लॉक तोड़कर दोनों शवों को कार से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जब गाड़ी का दरवाजा खोला, तब कार का AC ऑन था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने अधिक शराब पी ली थी। तभी दरवाजा सेंट्रल लॉक हो गया और वह खोल नहीं पाए। दम घुटने से उन्होंने अंदर ही दम तोड़ दिया। उनके शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। रात से कार एक ही स्थान पर खड़ी थी। सोमवार दोपहर को घटना का पता चला। दोनों पड़ोसी हैं। घटना खोड़ा गांव के पास की है।
ADCP सुमित शुक्ला ने बताया- दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास सूचना मिली कि कॉर्ल हूबर स्कूल ग्राम खोड़ा के सामने रोड पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी के पास एक कार खड़ी है। जिसमें दो व्यक्ति दिख रहे हैं। कार अंदर से लॉक है।इनकी पहचान सचिन (27) पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद, लक्ष्मी शंकर (50) पुत्र तुकी राम निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों का घर अगल-बगल था। परिजनों को जानकारी दी गई है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें