नई दिल्ली: मानवता के लिए सर्वोच्च उपहार है अंगदान :डॉ नरेश गोयल

नई दिल्ली, 3 अगस्त :फोर्टिस हॉस्पीटल शालीमार बाग ने आम जनता को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को वॉकथॉन का आयोजन किया।

इस वॉकथॉन को सवेरे 7.00 बजे अस्पताल परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया और इस दौरान प्रतिभागियों ने कुल 3.1 किलोमीटर की दूरी तय की। वॉकथॉन में 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया जिनमें अस्पताल के स्टाफ, मरीजों, ट्रांसप्लांट लाभान्वितों के अलावा डोनर के परिजन एवं समाज के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब-दिल्ली, आगमन श्री फाउंडेशन, दधीचि देह दान समिति, चरक हार्ट फाउंडेशन और भारत विकास परिषद जैसे कुछ संगठनों ने भाग लिया। इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से अंगदान से जीवनदान की संभावनाओं के बारे में जनता को शिक्षित किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड हार्ट फेलियर प्रोग्राम के प्रिंसीपल डायरेक्टर डॉ नरेश कुमार गोयल ने कहा, अंगदान ऐसा सर्वोच्च उपहार है जो कोई भी व्यक्ति मानवता को दे सकता है। प्रत्येक ब्रेन-डेड डोनर द्वारा अंगदान से आठ जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस वॉकथॉन के जरिए, हम जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिकाधिक लोगों को इसके लिए पहल करने और अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img