उत्तर प्रदेश, नोएडा: बीटेक छात्रा की आत्महत्या पर एबीवीपी का विरोध

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्रा खुशबू की आत्महत्या के मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता केसीसी कॉलेज पहुंचे और गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए।

खुशबू GNIOT कॉलेज की बीटेक छात्रा थी, लेकिन उसका परीक्षा केंद्र केसीसी कॉलेज में था। परीक्षा के दौरान उससे एक चिट बरामद हुई थी। इसके बाद से वह लगातार परेशान रहने लगी थी। इसी परेशानी के चलते उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रोफेसर की प्रताड़ना के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज प्रबंधन ने भी दो प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रा को न्याय मिलना चाहिए। उनकी मांग है कि इस मामले में जितने भी लोग जिम्मेदार हैं, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img