उत्तर प्रदेश, नोएडा: अवैध बाइक टैक्सियों की भरमार, ऑटो चालकों पर पड़ रही मार

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिले में संचालित अवैध बाइक टैक्सियों के संचालन से ऑटो चालकों को 10 करोड़ रुपये का हर माह नुकसान हो रहा है। ऐसा दावा ऑटो चालकों की एसोसिएशन कर रही हैं। उनका कहना है कि जिले में 20 हजार अवैध बाइक टैक्सियों का संचालन हो रहा है। प्रतिदिन 1200 से 1500 रुपये की कमाई इनकी ओर से की जा रही है। इनकी ओर से न तो टैक्स दिया जा रहा है न ही कोई परमिट लिया जाता है।

सूत्रों की मानें तो जिले में केवल तीन हजार बाइक टैक्सियां ही वैध रूप से संचालित हो रही हैं। बाकी बाइक प्राइवेट नंबर पर कॉमर्शियल काम कर ही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। जाहिर है कि विभिन्न प्रकार के एप इन संचालकों को बढ़ावा दे रहे हैं। इनके सहारे रोजाना दोपहिया वाहन से दो हजार रुपये तक की कमाई हो रही है। बता दें कि कॉमर्शियल वाहन चालकों को परिवहन विभाग पीला नंबर प्लेट जारी करता है। इसके साथ ही वाहन चालक की सवारियों को लेकर कई जिम्मेदारियां भी तय हो जाती हैं। ऐसे में कोई भी सड़क दुर्घटना होने पर चालक जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन प्राइवेट नंबर प्लेट वाले वाहन के साथ यह जिम्मेदारियां निजी हो जाती हैं।

लगातार की गईं शिकायतें

नोएडा ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बाबू ने बताया कि यह बाइक टैक्सियां सबसे अधिक नुकसान ऑटो चालकों के कारोबार को पहुंचा रही हैं। हर माह करीब दस करोड़ का नुकसान हो रहा है। ये टैक्सियां प्राइवेट नंबरों पर मनमाने ढंग से संचालित होती हैं और नियमों का उल्लंघन करती हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा। सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि हाल ही में इसके खिलाफ एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था लेकिन अबतक कोई खास कार्रवाई नहीं की गई है।

किसी भी प्राइवेट नंबर से कॉमर्शियल वाहनों का संचालन सरासर गलत है। ऐसे वाहनों पर विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाईकी जा रही है। अबतक 500 से अधिक चालान किए जा चुके हैं। कई बाइकें सीज की गई हैं।

– डॉ. सियाराम वर्मा, उप संभागीय परिवहन अधिकारी

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img