उत्तर प्रदेश, नोएडा: आकांक्षा समिति एवं जेवर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आकांक्षा स्टोर की हुई भव्य ओपनिंग

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा:

 

आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश एवं जेवर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-29, नोएडा में मुख्य अतिथि/आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह एवं आकांक्षा समिति गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज द्वारा फीता काटकर एवं गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर “आकांक्षा स्टोर” का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह स्टोर राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ रश्मि सिंह एवं डॉ अंकिता राज ने आकांक्षा स्टोर में उपलब्ध विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे कि हस्तशिल्प, घरेलू उपयोगी सामग्री, आभूषण, परिधान एवं खाने-पीने की चीजों का अवलोकन किया तथा उड़ान स्वयं सहायता समूह ग्राम कालौंदा दादरी कि दिव्या से साबुन (नीम एलोवेरा), साथी स्वयं सहायता समूह ग्राम छौलस दादरी कि मदीना शबरूनिशा से साथी मसाला, उजाला स्वयं सहायता समूह ग्राम शमशमनगर की सदस्य गुड्डी से हैंडमेड मसाला तथा प्रजापति स्वयं सहायता समूह कछेड़ा बरसाबाद ब्लॉक बिसरख की सदस्य सत्यवती से जूट बैग, कुर्ता व अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज, सचिव प्रीति राघव, कोषाध्यक्ष प्रेरणा सिंह, क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएँ, उद्यमी संगठन, आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकगण तथा मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा लोकेशन एम, आकांक्षा समिति गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज, सचिव प्रीति राघव, कोषाध्यक्ष प्रेरणा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “यह आकांक्षा स्टोर केवल उत्पादों की बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, हुनर और आर्थिक स्वावलंबन की पहचान है। आकांक्षा समिति का प्रयास है कि हर महिला को अपनी प्रतिभा दिखाने और आमदनी अर्जित करने का अवसर मिले।”
आकांक्षा समिति गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “गौतम बुद्ध नगर आकांक्षा समिति इस प्रकार के नवाचारों और महिला समूहों की पहल का निरंतर समर्थन करती रहेगी। आकांक्षा स्टोर के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के हुनर को एक बड़ा बाजार मिलेगा, जिससे वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।”
कार्यक्रम के दौरान कई महिला समूहों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे आकांक्षा समिति के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। यह स्टोर न केवल उत्पादों के क्रय-विक्रय का माध्यम है, बल्कि यह महिला स्वावलंबन की दिशा में एक सतत और प्रेरणादायी प्रयास का प्रतीक है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण एवं पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img