Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: आकाशीय निगरानी को मजबूत बनाएंगे ‘फायर कंट्रोल रडार’

नई दिल्ली: आकाशीय निगरानी को मजबूत बनाएंगे 'फायर कंट्रोल रडार'
नई दिल्ली: -लड़ाकू जहाज, हेलीकॉप्टर और ड्रोन जैसे तमाम हवाई खतरों का लग सकेगा पता

नई दिल्ली, 25 जुलाई : आकाश में दुश्मन की गतिविधियों को नाकाम करने के लिए सेना ने अपनी वायु रक्षा रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत फायर कंट्रोल रडार खरीदे जाएंगे जो लड़ाकू विमान जैसे तमाम हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम होंगे।

दरअसल, केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा फायर कंट्रोल रडार खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 2,000 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। जिस पर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। रडार लड़ाकू विमान, हमलावर हेलीकॉप्टर और दुश्मन के ड्रोन सहित तमाम हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम होंगे। साथ ही ‘भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी’ के ढांचे पर आधारित होंगे। यह खरीद, न्यूनतम 70% घटकों के विनिर्माण और कच्चे माल की आपूर्ति के माध्यम से भारतीय एमएसएमई को प्रोत्साहित करके स्वदेशी रक्षा उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें