उत्तर प्रदेश, नोएडा: अल-कायदा के 4 आतंकी अरेस्ट

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां देश के चार अलग-अलग स्थानों दिल्ली, नोएडा और गुजरात के दो शहरों से की गईं। सभी आरोपी आतंकी संगठन अल-कायदा की विचारधारा से प्रभावित थे और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहकर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर रहे थे।

गुजरात एटीएस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं..

मोहम्मद फैक, पुत्र मोहम्मद रिजवान – निवासी मीर मदारी गली, फरासखाना, दिल्ली
मोहम्मद फरदीन, पुत्र मोहम्मद रईस – निवासी गुलमोहर टेनमेंट, फतेहवाड़ी, अहमदाबाद
सैफुल्ला कुरैशी, पुत्र महम्मद रफीक – निवासी खटकीवाड़ा, भोई वाडा के पास, विनायक सिनेमाज, मोडासा (गुजरात)
जीशान अली, पुत्र आसिफ अली – निवासी मकान नंबर 77, छजरसी कॉलोनी, सेक्टर 63, नोएडा

ऑनलाइन नेटवर्क और ऑटो-डिलीट चैट्स का इस्तेमाल
एटीएस के अनुसार, ये सभी आरोपी सोशल मीडिया और कुछ संदिग्ध मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए अल-कायदा के प्रचार-प्रसार में लगे थे। इन ऐप्स की मदद से ये लोग नए युवाओं को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि ये आरोपी ऐसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते थे, जिनमें मैसेज ऑटो-डिलीट हो जाते हैं, जिससे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है।

डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी साइबर टीम
एटीएस की साइबर टीम अब बरामद किए गए सोशल मीडिया हैंडल्स, चैट रिकॉर्ड्स और अन्य डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि इनके नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सूत्रों की माने तो इस जांच में अब एनआईए के भी शामिल हो सकती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img