उत्तर प्रदेश, नोएडा: मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो-बस की सुविधा बढ़ेगी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो-बस सुविधाएं बढ़ाने की योजनाओं में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) तेजी लाएगा। गोवा में दो दिवसीय नेशनल मेट्रो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने के अलावा मेट्रो लाइन के आसपास के 500 मीटर दायरे को भी विकसित करने को लेकर चर्चा हुई। इस कांफ्रेंस में देशभर से मेट्रो के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें नोएडा से एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद शामिल हुए। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मेट्रो में सफर करने वाले सवारियों की सहूलियत के लिए क्या-क्या और सुविधाएं दी जा सकती हैं, इसको लेकर मंथन हुआ।

कार्यक्रम में खासतौर से सवारियों को मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने के लिए परिवहन साधन उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। इसके अलावा मेट्रो लाइन के आसपास के हिस्सों में अतिरिक्त एफएआर देने पर भी चर्चा हुई। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि कांफ्रेंस में जिन विषयों पर मंथन हुआ, उनको यहां लागू कराया जाएगा। अब तक कोई व्यवस्था नहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चल रही मेट्रो लाइन के अधिकांश स्टेशनों से लोगों को गंतव्य तक आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा नहीं है। इससे लोगों को ऑनलाइन बुकिंग आधार कैब-दोपहिया सर्विस के भरोसे रहना पड़ता है। एनएमआरसी की तरफ से इस लाइन के 21 स्टेशनों पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, इससे सवारियों को काफी दिक्कत होती है। पहले स्टेशनों से होते हुए एसी बसें चलती थीं, वह भी करीब पांच साल से बंद पड़ी हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img