उत्तर प्रदेश, नोएडा: 40 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढाएंगे ईसीसीई एजुकेटर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच से छह साल के बच्चों को पढ़ाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की पहले चरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीएसए विभाग की ओर से 26 पदों के लिए शुक्रवार को 88 आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। पहले चरण में शासन ने जिले में ईसीसीई के 40 पद स्वीकृत किए हैं। पदों पर भर्ती के लिए 1371 लोगों ने आवेदन किए किए थे। पहले चरण के इंटरव्यू में 14 लोगों को नियुक्ति दी गई। बाकी के 26 पदों के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कमेटी ने आवेदकों का इंटरव्यू लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया 88 आवेदक इंटरव्यू में शामिल हुए। इनमें से 26 का चयन किया जाना है। इनकी सूची तैयार कर जल्द ही नियुक्त पत्र जारी किए जाएंगे। पहले चयनित हो चुके ईसीसीई एजुकेटर का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img