उत्तर प्रदेश, नोएडा: जमीन दिलाने के नाम पर व्यापारी से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला सेक्टर-47 निवासी शिवांग ढाका की शिकायत पर दर्ज किया गया है जो अपनी कंपनी मैसर्स अथर्व इन्फ्राटेक्चर के माध्यम से जमीन की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मई 2023 में उन्हें पूर्व प्रधान रविंद्र भाटी, अजीत चौहान, बच्चन सिंह और मंदिर के पुजारी ने सुरेश कुमार सरीन व उनके पुत्र सचिन सरीन से मिलवाया। आरोप है कि इन लोगों ने दादरी मेन रोड, नोएडा स्थित कीमती जमीन को जल्द फ्री होल्ड होने का भरोसा दिलाया। उनका कहना था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मामला जल्द ही उनके पक्ष में तय हो जाएगा।

भरोसा दिलाकर सुरेश और सचिन सरीन से 31 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। पीड़ित ने एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपये नकद और 45 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये सुरेश सरीन के खाते में ट्रांसफर किए। एक जून 2023 को सरीन फार्म स्थित मंदिर में राजीव नागर की मौजूदगी में एमओयू साइन किया गया। इसके बाद विभिन्न बहानों से पीड़ित से कुल मिलाकर लगभग 1.50 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। एक साल बीतने के बाद न तो जमीन का केस तय हुआ और न ही रजिस्ट्री की गई। बार-बार पूछने पर भी न तो पैसा वापस किया गया और न ही रजिस्टर्ड एग्रीमेंट हुआ। उल्टा धमकी दी गई कि यदि कानूनी कार्रवाई की गई तो पीड़ित और उसके परिवार को जान से मरवा दिया जाएगा। शिकायत में पूर्व प्रधान रविंद्र भाटी, अजीत चौहान, बच्चन सिंह, मंदिर के पुजारी और सरीन परिवार के सदस्यों को धोखाधड़ी में शामिल बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img