Ghaziabad : स्वर्ण जयंती पार्क में आज सजेगी माता की भव्य चौकी, भजन गायक नरेंद्र चंदर देंगे प्रस्तुति

Ghaziabad : गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में चल रहे नवरात्रि महोत्सव और रामलीला के तहत आज सोमवार 19 अक्टूबर को माता की भव्य चौकी और भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष संध्या में महामंडलेश्वर बाल योगेश्वरानंद महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और अपने आशीर्वचन से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंदर माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए यह माता की आराधना और भक्ति में शामिल होने का विशेष अवसर रहेगा।

यह भव्य आयोजन नवरात्रि महोत्सव एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष अभिनव जैन और क्षेत्रीय पार्षद प्रीति जैन के नेतृत्व में हो रहा है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालने में मुनीश जैन, दीपक धेम्बला, पुनीत करदम, अनुराग अग्रवाल, सौरभ माथुर और सोनल वार्ष्णेय सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

समिति ने इंदिरापुरम और आसपास के सभी निवासियों से सपरिवार इस पावन चौकी में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img