Delhi Crime: दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति का फोन छीनने की साजिश, फतेहपुर बेरी पुलिस ने किया खुलासा

Delhi Crime: दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति का फोन छीनने की साजिश, फतेहपुर बेरी पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक ऐसी आपराधिक साजिश सामने आई है, जिसमें प्यार, धोखा और बेवफाई के राज को छुपाने के लिए पति का मोबाइल फोन स्नैच करवा दिया गया। इस मामले का खुलासा पुलिस ने 19 जून को हुई एक स्नैचिंग की वारदात की गहराई से जांच के बाद किया। फतेहपुर बेरी पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति को अपनी पत्नी पर शक हो गया था। उसने पत्नी के मोबाइल में छिपाकर रखी प्रेमी के साथ की गई आपत्तिजनक चैट्स को देख लिया और उन्हें अपने मोबाइल में सेव कर लिया था। जब पत्नी को इसका पता चला, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना बनाई ताकि उसका राज उजागर न हो सके। इस योजना के तहत पति का मोबाइल फोन सड़क पर झपट कर गायब कर देने का प्लान बनाया गया।

19 जून को सुल्तानपुर मेन मार्केट रोड पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवक अचानक आए और चलते हुए व्यक्ति का फोन झपटकर फरार हो गए। यह सामान्य स्नैचिंग की घटना लग रही थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला बेहद चौंकाने वाला निकला। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने इलाके के करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटना स्थल से 10 किलोमीटर तक स्कूटी की मूवमेंट ट्रेस की। जांच में पाया गया कि स्नैचिंग में इस्तेमाल की गई स्कूटी दरियागंज से किराए पर ली गई थी। तकनीकी निगरानी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के बलोतरा से आरोपी अंकित गहलोत (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पीड़ित की पत्नी का प्रेमी है और उसी ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। पत्नी ने ही अपने पति का रोज़ाना का रूटीन और आने-जाने का समय बताया था, ताकि सही मौके पर फोन छीनने की योजना सफल हो सके।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन, स्कूटी और वारदात के समय पहनी गई नीली टी-शर्ट भी बरामद कर ली है। वहीं, पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भी साजिश रचने और चोरी में सहयोग देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रेमी के दूसरे साथी की तलाश जारी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह मामला न केवल आपराधिक साजिश की मिसाल है बल्कि रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और विश्वासघात की गहरी तस्वीर भी पेश करता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img