उत्तर प्रदेश, नोएडा: गौतम बुद्ध नगर ने प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक जीएसटी वसूला

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की विशेष अनुसंधान शाखा ने जून में लखनऊ के बाद छापेमारी में सबसे अधिक कर चोरी पकड़ी है। विभाग ने 20 कारोबार स्थल में छापेमारी से 34 करोड़ रुपए से अधिक जीएसटी जमा करवाया है। विभाग ने इस कार्रवाई की जानकारी जारी की है। जून में प्रदेश में राजस्व प्राप्ति में सबसे ऊपर लखनऊ रहा है। इसमें लखनऊ जोन एक ने 35 छापेमारी में 59.72 करोड़ रुपये कर वसूला है। लखनऊ जोन दो ने 16 स्थानों पर छापेमारी में 4.34 करोड़ रुपये कर प्राप्त किया है। मई में गौतमबुद्ध नगर ने 24 स्थानों पर छापेमारी में 11.63 करोड़ रुपये कर जमा कराया था।

यह पूरे प्रदेश में सर्वाधिक था। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक रेकी, दस्तावेजों की जांच और आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से जीएसटी चोरी करने वाले कारोबारियों की जानकारी प्राप्त करके छापेमारी की गई थी। कार्रवाई की जद में लगभग हर तरह का कारोबार करने वाला कारोबारी आया था। जुलाई में भी कार्रवाई जारी है। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर के विशेष अनुसंधान शाखा के अपर आयुक्त ग्रेड टू विवेक आर्या ने कहा कि कारोबारी पारदर्शिता के साथ कारोबार करें। विभाग सर्विलांस और दस्तावेजों के तौर पर इतना मजबूत है कि जीएसटी चोरी करना संभव नहीं है। जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर कर के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाता है। जून में हुई कुछ प्रमुख कार्रवाई- -10 जून को टीम ने सेक्टर 63 स्थित एक फर्म पर छापा मारा था। फर्म मोबाइल बैट्री और उसके सामान की खरीद-बिक्री का काम करती है। जांच में पता लगा कि फर्म ने प्रांत से बाहर फर्जी कंपनियों से 15.93 करोड़ की खरीद दिखाई गई थी। जांच में व्यापार स्थल में स्टॉक और दस्तावेजों में दर्ज स्टॉक में 65.21 लाख रुपये का अंतर पाया गया था। व्यापारी ने 50.44 लाख रुपये कर जमा किया था। -11 जून को टीम ने सेक्टर 10 स्थित एक फर्म पर छापा मारा था। फर्म इंवरटर बैट्री और यूपीएस की खरीद बिक्री का काम करती है। जांच में पता लगा था कि फर्म का टर्न ओवर लगातार बढ़ रहा था लेकिन समायोजन इनपुट टैक्स क्रेडिट से किया जा रहा था। फर्म द्वारा वर्ष 2025-26 में 7.31 करोड़ रुपये के लिए ई वे बिल जारी किए गए थे जबकि टर्नओवर 4.58 करोड़ रुपये का घोषित किया गया था। इसके अलावा अन्य कमियां पाई गई थी। कारोबारी ने गलती स्वीकार करते हुए 26.48 लाख रुपये कर जमा किया था। जून में तलाशी की संख्या और प्राप्त कराा शहर तलाशी की संख्या प्राप्त जीएसटी (रुपये करोड़ में) आगरा 17 3.92 अलीगढ़ 42 5.00 बरेली 29 2.82 गौतमबुद्ध नगर 20 34.37 गाजियाबाद जोन एक 23 8.50 गाजियाबाद जोन दो 13 7.75 कानपुर जोन एक 18 10.74 कानपुर जोन दो 17 11.48 लखनऊ जोन एक 35 59.72 लखनऊ जोन दो 16 4.34 मेरठ 16 3.77

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img