उत्तर प्रदेश, नोएडा: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट रैपिड रेल के 22 स्टेशन होंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। रैपिड रेल का गाजियाबाद स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कारीडोर का एलाइन्मेंट तय हो गया हे। कॉरिडोर पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस कारीडोर की लंबाई 74.4 किमी की होगी। इस कॉरिडोर पर आरआरटीएस और मेट्रो दोनों एक साथ चलेंगी। कॉरिडोर पर 11 मेट्रो स्टेशन और 11 आरआरटीएस के स्टेशन होंगे। गाजियाबाद में पहला स्टेशन सिद्धार्थ विहार में बनोगा जबकि दूसरा स्टेशन आरआरटीएस का होगा।

इसके निर्माण में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय से प्रस्ताव फाइनल होने के बाद गाजियाबाद में रूट का सर्वे का काम पूरा हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव फाइनल होने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज जी गई है। इसका काम पूरा होने में करीब पांच से छह साल लग जाएंगे। कारीडोर के जमीन के मुहैया कराने का काम जारी है।

6 कोच वाली चलेगी रैपिड रेल
रैपिड रेल छह कोच वाली चलेगी। पहले प्रत्येक नौ मिनट बाद रेल मिलेगी। इसके बाद चार से पांच मिनट बाद रेल मुसाफिर को मिलेगी। इसके निर्माण के ग्रेटर नोएडा में करीब 60 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। इस रूट से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ईस्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र जुड़ जाएगा। इसके अलावा आसपास के जिलों के लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिवटी बेहतर होगी।

रैपिड के ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक बनने वाले रैपिड रेल के ट्रैक में मेट्रो भी दौड़ेगी। मेट्रो संचालन में स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। यह कॉरिडोर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की करीब 1.1 करोड़ की आबादी को जोड़ेगा। एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल कॉरिडोर की डीपीआर बनाई है। इस मार्ग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि रैपिड रेल के साथ मेट्रो भी चलाई जा सके।

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित स्टेशन
गाजियाबाद , सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद साउथ , ग्रेटर नोएडा सेक्टर-26सी, इको टेक 12, ग्रेटरनोएडा सेक्टर-2, 3 ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10, नॉलेज पार्क-5, पुलिस सलाइन सूरजपुर, मलकपुर, इकोटेक दो, नॉलेज पार्क तीन, अल्फा एक , ओमेगा दो , इको टेक 1 ई, इकोटेक-6, दनकौर, यीडा नार्थ , सेक्टर-18 , यीडा सेंट्रल सेक्टर-21, नोएडा एयरपोर्ट जेवर शामिल है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img