उत्तर प्रदेश, नोएडा: इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली गई भव्य जगन्नाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।इस्कॉन मंदिर की ओर से भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा सेक्टर-18 से शुरू होकर इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-33 तक निकाली गई। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ को खींचते हुए भक्ति संगीत, नृत्य और कीर्तन के साथ झूमते-गाते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सुसज्जित किया गया था। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘हरे कृष्णा-हरे राम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय संगठनों ने रथ यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान इस्कॉन की ओर से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग किया। इस अवसर पर इस्कॉन के वरिष्ठ संतों ने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है, जिसमें हर आयु वर्ग के लोग एक साथ भगवान के चरणों में श्रद्धा व्यक्त करते हैं। रथ यात्रा के अंत में इस्कॉन मंदिर परिसर में विशेष आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img