Noida Crime: नोएडा में मोबाइल चोरी का भंडाफोड़, 18 कीमती फोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल चोरी का भंडाफोड़, 18 कीमती फोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय रितिक और 19 वर्षीय अमन के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रितिक एक मोबाइल दुकान में नौकरी करता था। उसी दुकान से मोबाइल चोरी करने के इरादे से उसने अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना बनाई। योजना के अनुसार, रितिक ने दुकान बंद करने के समय अमन को भीतर घुसा दिया, जहां वह छिपा रहा। रात में जब चारों ओर सन्नाटा था, तब अमन बगल में बनी सीढ़ियों से ऊपर चढ़ा और बालकनी के रास्ते नीचे उतरकर मोबाइल फोन से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

पुलिस को जब इस चोरी की सूचना मिली तो तुरंत जांच शुरू की गई। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें Motorola, OPPO, Vivo जैसी नामी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। नोएडा के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या ये दोनों किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं और इससे पहले भी कितनी बार इस तरह की चोरी कर चुके हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img