Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida: नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी, सफाईकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार

Noida: नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी, सफाईकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य सेवा की आड़ में रिश्वतखोरी का शर्मनाक मामला सामने आया है। एक हर्निया ऑपरेशन के नाम पर 8,000 रुपये की अवैध मांग करते हुए सफाईकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पूरा मामला तब सामने आया जब अस्पताल में तैनात डॉक्टर अशद ने सफाईकर्मी अनिल कुमार को ऑपरेशन के लिए 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोप है कि पीड़ित मरीज के परिजनों से कर्मचारी ने इलाज में तेजी और ऑपरेशन के लिए पैसे मांगे थे। मजबूरी में परिजनों ने यह रकम देने का फैसला किया, लेकिन डॉक्टर की सतर्कता से पूरे घोटाले का पर्दाफाश हो गया।

डॉक्टर अशद ने तुरंत इस भ्रष्टाचार की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी, जिसके बाद आरोपी सफाईकर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अस्पताल की सीएमएस रेणु अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के भीतर रिश्वतखोरी का यह खुला खेल अब आम लोगों की निगाहों में भी सवाल बन चुका है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें