नई दिल्ली: एम्स के रोबोट ने गर्दन को चीरे बिना निकाला पैराथायराइड ट्यूमर 

नई दिल्ली, 21 जून : यदि आपको गर्दन में गांठ महसूस हो रही है। कब्ज हो रही है, पेट में दर्द है, भूख नहीं लग रही, प्यास बढ़ रही है, बार- बार पेशाब आ रहा है और सोचने-समझने में परेशानी भी हो रही है। तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। यह पैराथायराइड ग्रंथि में पनपने वाला ट्यूमर हो सकता है जो आपकी हड्डियों से कैल्शियम को निकालकर उन्हें खोखला बना सकता है।

दरअसल, एम्स दिल्ली के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील चुंबर के नेतृत्व में एक महिला (35 वर्ष) की गर्दन में चीरा लगाए बिना गर्दन में पनप रहे पैराथायराइड ट्यूमर से राहत प्रदान की गई है। इस एंडोक्राइन सर्जरी को संपन्न करने वाले डॉ. कमल कटारिया ने बताया कि पैराथायराइड ग्रंथि का ट्यूमर मरीज की हड्डियों से कैल्शियम निकालकर खून में मिला देता है। जिससे खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है। नतीजतन हड्डियों में खोखलापन या ऑस्टियोपोरोसिस , गुर्दे की पथरी और गुर्दे की अन्य समस्याओं के साथ भ्रम, एकाग्रता में कमी और याददाश्त की हानि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

डॉ. कटारिया ने बताया, अक्सर अस्पतालों में एंडोक्राइन सर्जरी पारंपरिक रूप से की जाती है, जिससे गर्दन में चीरा लगाने का निशान पड़ जाता है। यह निशान मरीज के व्यक्तित्व और आत्मसम्मान को प्रभावित करता है। एम्स में ये सर्जरी एंडोस्कोपी और रोबोट की मदद से बिल्कुल मुफ्त की जाती है। इस रोबोटिक सर्जरी के दौरान थ्रीडी इमेज की मदद से मरीज की बगल (अंडरआर्म) में चीरा लगाया जाता है और पैराथायराइड ट्यूमर को बाहर निकाल दिया जाता है। इस सर्जरी में मरीज का ब्लड लॉस कम होता है और सेहत की रिकवरी तेजी से होती है।

क्या है पैराथायराइड ग्रंथि ?
पैराथायराइड ग्रंथियां गर्दन में स्थित चार छोटी, अंडाकार आकार की ग्रंथियां होती हैं, जो आमतौर पर थायरॉयड ग्रंथि के पीछे होती हैं। ये पैराथायराइड हार्मोन (पीटीएच) के उत्पादन के लिए जिम्मेदार हैं, जो रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करता है।

थायराइड और पैराथायराइड ग्रंथि में अंतर ?
थायराइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म और विकास को नियंत्रित करती है, जबकि पैराथायराइड ग्रंथियां रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img